बेगुसराय, अप्रैल 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी विद्यालयों में नामांकन के तीसरे चरण की प्रक्रिया को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। पत्र में बताया गया है कि इस चरण में अलाभकारी समूह व कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को 13 अप्रैल तक अपने-अपने विद्यालयों की इंटेक क्षमता पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 17 अप्रैल से 2 मई 2026 तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। ताकि पात्र अभ्यर्थियों का चयन पारदर्शी तरीके से हो सके। 5 मई को चयनित छात्रों की सूची ऑनलाइन जारी की...