झांसी, दिसम्बर 6 -- तीर सी चुभीं हवाएं, न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री कंपकंपा उठा शहर, धूप ने दी राहत, रात होते ही बढ़ी मुश्किलें अधिकतम ताप 25.4 डिग्री पर टिका, घरों में सुलगी अंगीठी-बरोसी, हीटर फोटो नंबर 1 बीती रात हवाओं और सर्दी के सुरूर के बीच कुछ इस तरह स्टेशन में बैठे लोग। झांसी, संवाददाता ..दिन में चटक धूप, ..शाम तीर सी चुभती हवाएं, ..सरकता ताप और कंपकंपाते शहरी। दिसंबर के पहले सप्ताह में सर्दी के सुरूर बढ़ गया है। शनिवार को अधिकतम पारा सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे रहा। जबकि न्यूनतम ताप 3.1 सेंटीग्रेट। दिन खिली धूप ने बंदों को राहत दी। पर, शाम गहरी होते ही घरों में अंगीठी, बरोसी, हीटर सुलग उठे। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने जलावनी ढूंढ़कर अलाव का सहारा लिया। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बेहद ठंडी रही। भोर 4 बजे से शहर पर हल्की धुंध छाई रही...