गिरडीह, मई 18 -- गांडेय प्रखंड के झरगंट्टा पंचायत के कोयरीडीह गांव में रविवार की देर शाम को 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा संपन्न करके देवरी प्रखंड के गम्हारडीह गांव निवासी नंदकिशोर सिंह पहुंचे। नंदकिशोर सिह उर्फ नंद बाबा के गांव पहुचने पर ग्रामीण भक्ति भाव में विभोर हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें गमछा ओढाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। बातचीत के क्रम में नंद बाबा ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च 2025 को अपने घर से चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा की शुरुआत की थी।

यात्रा का विवरण लगभग 14 माह की कठिन अवधि में उन्होंने 29 अप्रैल को वैद्यनाथ धाम में पूजा कर अपनी यात्रा संपन्न किया। यात्रा के क्रम में उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग में सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्रयम्बकेश्वर, नाग...