कन्नौज, अगस्त 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर धार्मिक यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं ने परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में जाम लगा दिया। इससे काफी देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और लगभग आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु मथुरा, आगरा, कन्नौज और अयोध्या के दर्शन कर देवरिया लौट रहे थे। उनका आरोप था कि सिकंदरपुर स्थित मामा होटल के पास परिवहन विभाग की टीम ने उनकी बस की फोटो खींचकर ई-चालान कर दिया, जिससे यात्रियों में नाराजगी फैल गई। इसी के विरोध में श्रद्धालुओं ने सुबह करीब 7:30 बजे हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए सडक़ पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलने पर एनएच-34 मेंटेनेंस अधिकारी नवीन यादव मौके पर पहुंचे। उ...