सीतापुर, मार्च 25 -- हरगांव। महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति टीम ने तीर्थ मंदिर परिसर में जागरूकता कार्यक्रम किया। महिलाओं और युवतियों को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। निरीक्षक अपराध वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि आपात स्थिति में 1930 (साइबर अपराध), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस) एवं 112 (आपातकालीन सेवा) से मदद ले सकते हैं। महिला हेड कांस्टेबल शशि प्रभा व महिला कांस्टेबल पूजा सिंह ने आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...