प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- माघ मेला 2026 शुरू होने से पहले एक बार फिर विवाद गहराने लगा है। अभी खाकचौक व्यवस्था समिति से मान मनव्वल चल ही रहा है कि इसी बीच तीर्थ पुरोहितों ने मोर्चा खोल दिया। मेला प्राधिकरण कार्यालय पर धरने पर बैठे तीर्थ पुरोहितों ने मेला प्रशासन पर तीर्थ पुरोहित समाज के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया और उनकी जमीन का जो गाटा खाकचौक को दिया गया है, उसे तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग रखी। खाकचौक व्यवस्था समिति को मेला क्षेत्र में जगह कम होने के कारण कुछ संस्थाओं को महावीर मार्ग से विस्थापित किया गया। इसमें एक गाटा तीर्थ पुरोहितों का भी शामिल है। प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि उनकी सहमति से ऐसा किया गया था, लेकिन तीर्थ पुरोहित समाज ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। शाम लगभग पांच बजे समाज के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, महामंत्री अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.