रामपुर, अप्रैल 8 -- सैफनी। नगर के मोहल्ला पुरानी ईदगाह में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब परिवार तीर्थ यात्रा पर गया हुआ था। जानकारी के अनुसार अशोकनगर मंडी चंदौसी निवासी ब्रिजेश कुमार पुत्र रामभरोसे, जो वर्तमान में नगर के मोहल्ला पुरानी ईदगाह में अपनी ससुराल में रहकर पकौड़ी का ठेला लगाते हैं। पीड़ित ने बताया कि 4 अप्रैल को वह परिवार सहित पुण्यगिरी गए थे। आरोप है कि इसी बीच चोरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि चोर, घर से तीन अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, घर में रखी कुछ नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान समेट ले गए। परिजनों के मुताबिक 6-7 की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे समय जब वे घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने रात को ही 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मौके ...