आगरा, जनवरी 10 -- तीर्थ नगरी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर 13 जनवरी को ग्रीन सोरों, क्लीन सोरों अभियान की शुरूआत हो रही है। नगर पालिका कर्मियों के साथ स्वंय सेवी संस्थाएं व नगर के लोग सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मेला मैदान में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। एसडीएम व अधिसासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा ने नगर पालिका के सभासदों, कर्मचारियों, समाजिक संस्थाओं व शामिल होने की अपील की है। शनिवार को एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने कहा कि तीर्थ नगरी में हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु हरिपदी गंगा में धार्मिक अनुष्ठान व गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। मार्गशीर्ष मेला के आयोजन के दौरान मेला मैदान में पॉलीथिन व कचरा एकत्र हो गया है। तीर्थ नगरी को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर सोमवार के दिन क्लीन सोरों...