रामगढ़, अप्रैल 3 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सांसद तीर्थ दर्शन योजना के तहत शुक्रवार को केदला मध्य पंचायत से तीर्थ दर्शन के लिए 64 तीर्थ यात्रियों का एक जथा (एक बस) रवाना किया गया। इसके पूर्व सभी यात्रियों के बीच सांसद की ओर से दिए गए जलपान थैला लोगों को उपहार के रुप में दिया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि खोखा सिंह ने कहा कि यह यात्रा सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से कराया जा रहा है। इस यात्रा में 55 वर्ष से उपर के लोगों को निशुल्क तीर्थ दर्शन कराया जा रहा है। इस यात्रा में सभी तिर्थ यात्रियों को रहने और आने जाने के लिए कोई खर्च नहीं देना है। सांसद ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में सांसदिय क्षेत्र के सभी पंचायतों से तीर्थ दर्शन के लिए माताओं, बहनो और अविभावकों को भेजने का निर्णय लिया है। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता घाटो मंडल सांसद प्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.