चित्रकूट, मई 31 -- चित्रकूट। ग्रामोदय विश्वविद्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। अतिथियों ने मां सरस्वती एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया। प्रो नीलम चौरे ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके लोककल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रो अजय चौरे ने कहा कि उन्होंने देश के अनेक प्रमुख तीर्थस्थलों के संरक्षण व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रो सीपी गूजर ने किसानों, वंचित वर्गों और समाज के कमजोर तबकों के उत्थान को उनके किए गए कार्यों से अवगत कराया। प्रो रघुवंश बाजपेई ने कहा कि मंदिरों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार में लोकमाता का योगदान रहा है। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई प्रो नंदलाल मिश्र ने कहा कि जीवन की अनेक विषम परि...