तीर्थयात्री से मारपीट, 20 हजार रुपये गायब
कौशाम्बी, जून 9 -- बाबा बैद्यनाथ धाम और विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे एक तीर्थयात्री के साथ दबंगों ने रास्ते में मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसे कार से खींचकर पीटा और मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये भी गायब हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चरवा थाने के ओदारपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने पिपरी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने साथियों के साथ झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और विंध्याचल में दर्शन-पूजन कर वापस लौट रहा था। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे चायल क्षेत्र में दादू के घर के पास उसकी कार के आगे एक ऑटो खड़ा था। इसी दौरान ऑटो चालक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि ऑटो चालक अपने साथियों के साथ आगे चलौली स्थित सुअर बाजार के पास पहुंच गया और उसकी कार रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.