रिषिकेष, मई 13 -- चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भा रहा है। उन्हें ट्रांजिट केंद्र में रजिस्ट्रेशन काउंटर के नजदीक ही स्टॉल पर चौंसा भात, मंडुवे की रोटी, थिच्वाणी, झंगोरे की खीर समेत अन्य पहाड़ी व्यंजन परोसे जा रहे हैं। इन व्यंजनों का स्वाद चखकर यात्रियों के मुंह से सिर्फ प्रशंसा के शब्द ही फूट रहे हैं। खास है कि स्टॉल का संचालन महिला स्वयं सहायता समूहों कर रही हैं। नगर निगम प्रशासन ने उन्हें स्थानीय व्यंजनों को प्रोत्साहन के लिए ट्रांजिट केंद्र में स्टॉल की सुविधा दी है। मुफ्त में उन्हें टेंट लगाकर दिए गए हैं, जिसमें नगर क्षेत्र की 12 महिला स्वयं सहायता समूह स्टॉल चला रही हैं। यह भी पढ़ें- तीर्थयात्रियों की भा रहा चौंसा भात और थिच्वाणी बुधवार को महाराष्ट्र के यात...