गिरडीह, अप्रैल 2 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। तीर्थयत्रियो की चहलकदमी से गुलजार रहनेवाला सम्मेदशिखर मधुबन में सन्नाटा पसरा हुआ है। तीर्थयात्रियों की आवाजाही कम होने से बाजार की रौनक घट गई है। मधुबन बाजार में रोजगार पर साफ असर पड़ रहा है। तीर्थयात्रियों पर आश्रित डोली मजदूर, गोदी मजदूर व बाइक चालक समेत छोटे बड़े दुकानदारों के बीच मायूसी छा गई है। बताया जाता है कि गर्मी के सीजन की शुरुआत के साथ ही विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ दर्शन वंदन को आनेवाले तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। तीर्थयात्रियों की चहलकदमी व धार्मिक अनुष्ठान से हमेशा गुलजार रहनेवाले मधुबन में वीरानी छा गई है। मधुबन बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। मधुबन पर आश्रित क्षेत्र के डोली मजदूर, गोदी मजदूर, बाइक चालक समेत छोटे बड़े व्यवसायिक संस्थान के रोजगार पर असर पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.