रिषिकेष, मार्च 1 -- तीर्थनगरी में होली मिलन महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न संगठनों ने होली मिलन समारोह आयोजित किए। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फूलों से जमकर होली खेली गई। रविवार को आईएसबीटी परिसर स्थित राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक में राज्य आंदोलनकारियों ने होली मिलन समारोह आयोजित कर एक दूजे पर फूल बरसाएं और होली खेली। सभी ने होली को भाईचारे का त्योहार बताया। मौके पर राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष डीएस गुसाईं, गंभीर मेवाड़, चंदन सिंह पंवार, बलवीर सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह चौहान, रमेश रतूड़ी, रुकम सिंह पोखरियाल, सितार सिंह बिष्ट, राजेंद्र कोठारी, प्रेम सिंह रावत, हरि सिंह नेगी, विशंभर दत्त डोभाल, बृजेश डोभाल, मायाराम उनियाल, बेताल सिंह धनाई, महादेव रांगड़, कुसुमलता शर्मा, उर्मिला डबराल, शीला ध्यान...