रिषिकेष, फरवरी 28 -- नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए ऋषिकेश और मुनिकीरेती पुलिस ने महज दो माह के भीतर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए न सिर्फ उनका नेटवर्क तहस-नहस किया है बल्कि माफिया समेत उनके गुर्गों को भी जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। दरअसल, ऋषिकेश व सटे इलाकों में नशीले मादक पदार्थों की बिक्री पर पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। इसके बाद भी हिस्ट्रीशीटर बाज आने को तैयार नहीं थे। इस पर पुलिस ने चुन-चुनकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई की। बीते साल दिसंबर में हिस्ट्रीशीटर गुरुचरण निवासी ऋषिकेश को जेल भेजा। उस पर एनडीपीएस और आबकारी ऐक्ट समेत 49 मुकदमे दर्ज हैं। फरवरी में मुनिकीरेती पुलिस ने एनडीपीएस समेत 16 मामलों में हिस्ट्रीशीटर रेखा साहनी निवासी चंद्रेवरनगर ऋषिकेश को गिरफ्तार क...