रिषिकेष, मार्च 2 -- तीर्थनगरी और आसपास क्षेत्र में सोमवार को मंगल कामनाओं, आस्था और उल्लास के साथ होलिका दहन किया गया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर होलिका जलाई। इस दौरान खूब रंग-गुलाल भी उड़ाए गए। तीर्थनगरी में श्रद्धा और पारंपरिक ढंग से होलिका पूजन और दहन के कार्यक्रम आयोजित किये गये। ऋषिकेश, मुनिकीरेती, ढालवाला, तपोवन, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला और आईडीपीएल सहित ग्रामीण क्षेत्र के श्यामपुर, गुमानीवाला और रायवाला क्षेत्र में होलिका दहन किया गया। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर विशाल होलिका तैयार की गयी। दिनभर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ होलिका पूजन किया। यहां होलिका पूजन के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढंग से रोली-चावल, फूल, साबुत हल्दी, नारियल, मेवे की माला, गुलाल और गुलरी...