रिषिकेष, जून 2 -- तीर्थनगरी की बेटी शताक्षी शर्मा ने उत्तराखंड पीसीएस-2024 में सफलता अर्जित की है। उनका चयन पुलिस उपाधीक्षक के पद पर हुआ है। ऋषिकेश निवासी शताक्षी शर्मा चौदहबीघा स्थित विक्रमशिला आईएएस कोचिंग संस्थान में लंबे समय से पीसीएस की तैयारी कर रही थीं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की ओर से घोषित उत्तराखंड पीसीएस-2024 के अंतिम परिणाम में उनका चयन डीएसपी पद के लिए हुआ है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। शताक्षी ने बताया कि उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा से लेकर 12वीं तक ऋषिकेश के श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल से की थी। उसके बाद उन्होंने पंडित ललित मोहन शर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की। यह भी पढ़ें- तीर्थनगरी की शताक्षी बनी डीएसपी शताक्षी ने पीसीएस प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तैयारी स...