अररिया, मार्च 23 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। जैनधर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर एक बैठक स्थानीय तेरापंथ भवन के महाप्रज्ञ ध्यान कक्ष में समिति के अध्यक्ष बछराज राखेचा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 31 मार्च, मंगलवार चैत्र सुदी त्रयोदशी को फारबिसगंज के सकल जैन समाज के श्री जैन तेरापंथी सभा, श्री साधु मार्गी जैन संघ ,श्री जैन पार्श्वनाथ श्वेतांबर मंदिर मार्गी सभा,एवं दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारीयों के साथ इन संस्थाओं की विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों द्वारा इस पावन आयोजन को आध्यात्मिक एवं समारोह पूर्वक आयोजित करने पर चर्चा हुई। गौरतलब है की फारबिसगंज में महावीर जयंती का आयोजन इसके सभी पंथो के अनुयायियों द्वारा संयुक्त रूप से मनाए जाने की परंपरा रही है।...