प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कटरा मेदनीगंज स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को जैन मुनि श्रीसमता सागर का आगमन हुआ। जिनका जैन समाज ने अभिनंदन एवं पूजन किया। संघ में आए सभी पूज्य जनों का कटरा मेदनीगंज चौराहे पर स्वागत कर आरती की गई। इसके पश्चात जैन मुनियों के सानिध्य में भगवान ऋषभदेव का महाभिषेक और शांतिधारा अभिषेक मंगल मंत्रों, जयकारों और वाद्ययंत्रों के साथ संपन्न हुआ। समता सागर ने प्रवचन में जैन धर्म उनके तीर्थंकर और पांच महाव्रतों पर चर्चा की और जैन धर्म की शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। स्वागत समारोह में रतन चंद्र जैन, अरविंद जैन, ऋषभ चन्द्र जैन, ध्रुव कुमार जैन, अजय कुमार गुप्ता, आनंद जैन, सुनील जैन, निहारिक जैन, गीता जैन, शिवानी जैन, पवन जैन, संदीप जैन, अंकुर जैन, अनिल जैन, संजीव जै...