आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर से सटे सरायमंदराज करतालपुर स्थित हरिश्चंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल में चल रही राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। सीबीएसई की ओर से आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता एक से छह अक्तूबर तक हुई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एसके राय, डॉ. राजकुमार राय, डॉ. अजय राय, डॉ. नितिन सिंह, डॉ. बजरंग सिंह, डॉ. डीबी सिंह और डॉ. अमित सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक, प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हरिश्चंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल की प्...