तीरथ रावत को दी बधाई
रुडकी, अगस्त 19 -- ढंडेरा नगर पंचायत चेयरमैन सतीश नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई दी है। नेगी ने इसे संगठन के लिए मजबूती और रावत जी के अनुभव की जीत बताया, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष व्यक्त किया। सतीश नेगी ने कहा कि तीरथ सिंह रावत का सरल एवं सहज व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और दीर्घ राजनीतिक अनुभव भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण पूंजी है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से नई मजबूती और दिशा मिलेगी। यह भी पढ़ें- रेखा वर्मा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में जश्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.