बिजनौर, मई 19 -- बिजनौर। कोतवाली देहात के ग्राम शादीपुर निवासी युवा तीरंदाज खिलाड़ीनिष्ठा गुप्ता को मथुरा की सांसद/अभिनेत्री हेमामालिनी ने सम्मानित किया। निष्ठा इन दिनों मथुरा में रहकर तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और लगातार राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रही हैं। सोमवार को सांसद हेमामालिनी ने अपने आवास पर निष्ठा गुप्ता को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने निष्ठा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। गौरतलब हो कि निष्ठा ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित फाइनल वूमेन नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल किया था। इससे पहले वह आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित अंडर-15 तीरंदाजी प्रतियोगिता में नेशनल रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं। निष्ठा की इस...