हरिद्वार, अप्रैल 9 -- हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक तीरंदाजी कोच पर 14 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना पिछले साल अक्टूबर महीने की है, लेकिन डर के मारे छात्रा चुप रही। पुलिस के मुताबिक,कनखल क्षेत्र के एक नामी स्कूल में जगजीतपुर निवासी पवन, छात्राओं को तीरंदाजी सिखाता है। क्षेत्र की ही एक छात्रा यहां तीरंदाजी सीख रही थी। आरोप है कि पवन ने पिछले साल अक्टूबर में उक्त छात्रा को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर तरह-तरह की धमकी दी। इससे डरकर छात्रा लंबे समय तक चुप रही। यह भी पढ़ें- हरिद्वार के इब्राहिमपुर में हिंसक झड़प, चले ईंट-पत्थर और लाठियां; वीडियो इसके बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अब अपने घरवालों को आपबीती बताई...