कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सोनभद्र के तियरा स्थित विशिष्ट स्टेडियम में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) की ओर से 27 से 30 मार्च के बीच चतुर्थ तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें कानपुर देहात के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर रिकर्व वर्ग में जिला तीरंदाजी संघ कानपुर देहात के खिलाड़ी अवनीश कुशवाहा ने बेहतरीन निशानेबाजी करते हुए स्वर्ण पदक जीता। राहुल यादव ने आठवां स्थान और मुस्कान आर्या ने चौथा स्थान प्राप्त किया। यह सभी खिलाड़ी एसएएफ आर्चरी अकादमी, अरमापुर में कोच अभिषेक कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पीएसपीबी व डिस्ट्रिक्ट आर्चरी एसोसिएशन सोनभद्र की ओर से सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.