तीरंदाजी में अक्षत सिंह को दोहरी सफलता
वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत महोत्सव के अंतर्गत दीक्षोत्सव में बुधवार को तीरंदाजी, काव्य लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने छात्रों को दिए गए संदेश में कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा में साहित्य, संस्कृति एवं परम्परागत खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के सशक्त माध्यम हैं। तीरंदाजी के दलीय इंडियन राउंड में निहाल चौहान, अंकित निषाद और महेश पटेल की टीम विजेता रही, जबकि रिकर्व में अक्षत सिंह, सर्वेश कुमार और वर्षा जाटराणा की टीम उपविजेता रही। व्यक्तिगत नॉकआउट तीरंदाजी में अक्षत सिंह ने प्रथम, सर्वेश कुमार ने द्वितीय और निहाल चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण एवं काव्य लेखन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.