भदोही, फरवरी 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन श्रीदयाल अर्चरी एकेडमी देवनाथपुर में हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ज्ञानपुर तहसीलदार अजय कुमार सिंह ने किया। विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अजय सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम से हर सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। नित्य साधना के बल पर खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। मेंहनत करने वाले खिलाड़ी निश्चित ही आलंपिक में प्रतिभाग कर जिले का नाम जरूर रोशन करेंगे। तीरंदाजी के अध्यक्ष विशंभर दयाल ने कहा कि हर संभव खिलाड़ियों की मदद किया जा रहा है। धन के अभाव में किसी खेलाड़ी की प्रतिभा को प्रभावित नहीं होना दिया जाएगा। संरक्षक प्रदीप बरनवाल ने कहा कि बच्चों में प्रतिभावों की कमी नहीं ...