फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लोहिया अस्पताल में अव्यवस्थायें दिन पर दिन बढ़ती ही चली जा रही हैं। तीमारदार भर्ती मरीजों को बैठाकर व्हील चेयर खींच रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मी लापरवाह बने हुये हैं। जिम्मेदार भी इस ओर गंभीर नही हैं। ऐसे में तीमारदारों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निसाई गांव निवासी शकुंतला को शुक्रवार को घर में सांप ने काट लिया। इस पर परिजन उसे शाम को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। शनिवार की सुबह प्रथम तल के वार्ड में जाने के लिए कह दिया गया। जब काफी देर तक कोई स्वास्थ्य कर्मी वार्ड में शिफ्ट कराने नही पहुंचा तो ऐसे में परेशान होकर भाई ने शकुंतला को व्हील चेयर पर बैठाला और इमरजेंसी वार्ड से लेकर भर्ती कक्ष में प्रथम तल लेकर पहुंचा। इस बीच उस...