वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के चेस्ट एंड टीबी विभाग की ओपीडी में मुगलवार दोपहर युवकों ने हंगामा किया। आरोप है कि डॉक्टर, सीनियर रेजिडेंट और संविदाकर्मी के साथ अभद्रता की। संविदाकर्मी ने चीफ प्रॉक्टर से इसकी लिखित शिकायत की है। मिर्जापुर निवासी संविदाकर्मी रोहित कुमार सिंह के अनुसार वह दोपहर करीब 1.50 बजे अपने कार्यस्थल पर थे। इसी दौरान चार लोग पहुंचे और मरीज को बिना दिखाने का दबाव बनाने लगे, मना करने पर करने लगे। रोहित का आरोप है कि जब विरोध किया तो हमलावरों ने मारपीट और धक्कामुक्की की। इसी दौरान एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। सभी ने मिलकर जान से मारने की धमकी दी। सीनियर रेजिडेंट डॉ. कमलेश ने कहा कि घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...