हरदोई, जनवरी 28 -- मल्लावां। कई मामलों में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के तीन इनामी बदमाशों को पुलिस ने देर रात रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। कोतवाल शिवाकांत पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात करीब 10:15 बजे रेलवे स्टेशन के पास से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में थाना माधौगंज क्षेत्र के गांव चंदौली निवासी सर्वेश गैंग लीडर और उसके गैंग के सदस्य अन्नू और मिथुन निवासी कंजरपुरवा शामिल हैं। तीनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वे काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाल शिवाकांत पांडे ने बताया कि त...