नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी OPPO ने भारत में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Find X10 की सेल शुरू कर दी है। इस सीरीज में OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max दो मॉडल्स शामिल हैं। दोनों फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 200 मेगापिक्सल तक के कैमरे और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इनकी सेल 29 अक्टूबर से OPPO के ऑनलाइन स्टोर, Amazon, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर शुरू हो गई है।OPPO Find X10 सीरीज की कीमत OPPO Find X10 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल के लिए 1,69,999 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, OPPO Find X10 Pro Max का 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,99,999 रुपये में उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Amazon ने लॉन्च किए नए Echo डिवाइस, Alex...