दरभंगा, जून 24 -- दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। दरभंगा-लहेरियासराय रेल खंड पर चट्टी गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से बेंता थाना क्षेत्र के भटवा पोखर निवासी अशोक राम के पुत्र अमित कुमार (26) की मौत हो गई। हादसे के घंटों बाद इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। दर्जनों परिजन रोते- बिलखते हुए बुधवार को डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंच गए। मंगलवार की देर शाम ट्रेन के नीचे आने से युवक का शरीर तीन हिस्से में कट गया था। दोनों हाथ पर बने टैटू से शव की पहचान की गई। मृतक की बहन निशा कुमारी ने बताया कि अमित भटियारीसराय में ठेले पर मोमोज बेचता था। यह भी पढ़ें- मनौरी निवासी नंदू का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव मंगलवार को उसने दुकान नहीं लगाई थी। वह शाम को करीब साढ़े चार बजे घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की ग...