नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) की अगुवाई वाली कॉलेजियम ने सोमवार को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। तीन जजों की नियुक्ति के साथ ही, सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सहित जज की संख्या 37 हो जाएगी। कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय, गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल और तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। सोमवार को कॉलेजियम की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 'कॉलेजियम ने 28 सितंबर, 2026 को हुई अपनी मीटिंग में हाईकोर्ट के इन चीफ जस्ट...