रुडकी, अप्रैल 7 -- सिविल अस्पताल में पिछले करीब तीन सप्ताह से एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, इससे कुत्ते के काटने के शिकार मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मरीजों को मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर इंजेक्शन खरीदकर लगवाना पड़ रहा है। सिविल अस्पतताल में मंगलवार को भी 50 से अधिक लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे, लेकिन स्टॉक खत्म होने के कारण उन्हें अस्पताल से खाली हाथ लौटना पड़ा। बाजार में एक एंटी रेबीज इंजेक्शन की कीमत करीब 400 रुपये है। ऐसे में गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए यह स्थिति बड़ी मुसीबत बन गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...