सीवान, मई 22 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सलोनपुर गांव से घर के बाहर खेल रही नूर आलम की चार वर्षीय बेटी अनाबिया का चार हफ्ते बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है।

मामले की एफआईआर गुमशुदा बच्ची की मां अफसाना खातून ने हुसैनगंज थाने में बच्ची के गुमशुदगी की एफआईआर भी दर्ज कराई गई किंतु इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। इधर बच्ची के परिजन भी अपने स्तर से जहां तहां बच्ची की तस्वीर लिए उसके बारे में पता लगा रहे हैं। किंतु जैसे जैसे वक्त गुजर रहा है वैसे वैसे मां बाप की उम्मीदें भी अब टूट रही हैं।

जिला प्रशासन से गुहार परिजनों के अनुसार इस संबंध में जिला प्रशासन से भी आवेदन देकर बच्ची को ढूंढने की गुहार लगाई गई। मगर बच्ची के तलाश की गति अत्यंत धीमी है जिस कारण अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। अपनी ...