सीतामढ़ी, मार्च 7 -- सीतामढ़ी। जिले में इस वर्ष गरमा मौसम में दलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। कृषि विभाग की ओर से इस बार करीब तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मूंग और उड़द की खेती कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अनुदानित दर पर बीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे अधिक से अधिक किसान दलहन की खेती की ओर आकर्षित हो सकें। कृषि विभाग के अनुसार गरमा सीजन में मूंग और उड़द की खेती काफी लाभकारी साबित होती है। इन फसलों की अवधि कम होती है और कम समय में अच्छी पैदावार होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग जिले के 17 प्रखंडों में किसानों को मूंग और उड़द के उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करा रहा है। किसान कृषि समन्वयक और प्रखंड कृषि कार्यालय के माध्यम से अनुदानित दर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.