मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में तीन हजार से अधिक परीक्षक इंटर-मैट्रिक की कॉपियां जाचेंगे। जिले में 11 मूल्यांकन केन्द्रों पर कॉपियां जांची जाएंगी। एक ही पाली में कॉपी जांच होगी। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इसका समय निर्धारित किया गया है। एक मूल्यांकन केन्द्र पर 200 से 500 परीक्षक लगाए जा रहे हैं। इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 10 मार्च तक होगा। 3 और 4 मार्च को होली के कारण मूल्यांकन कार्य बंद रहेगा। मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 2 से 13 मार्च तक होगा। पांच बजे तक कॉपी नहीं जांचने वाले छह बजे तक रुकेंगे मूल्यांकन कार्य में प्रतिनियुक्त परीक्षक व अन्य कर्मी अपने निर्धारित केन्द्र पर एक दिन पूर्व 26 फरवरी को योगदान करेंगे। इसी तरह मैट्रिक के लिए परीक्षक एक मार्च को योगदान देंगे। दोनों परी...