देहरादून, जुलाई 2 -- मजदूरी के तीन हजार रुपये मांगने पर रिश्तेदारों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में महिला, उसके पति और तीन बेटों को गंभीर चोटें आई हैं। एक बेटे के सिर में 12 टांके लगे हैं, जबकि दूसरे को छत से नीचे नदी में फेंक दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीला देवी ने कोर्ट अपील करते हुए बताया कि उनके बेटे राजू ने मसूरी में कबाड़ी का काम करने वाले रिश्तेदार धर्मेंद्र साहनी व अन्य के पास मजदूरी की थी। इसके तीन हजार रुपये बकाया थे। 15 दिसंबर 2025 की रात नौ बजे जब शीला ने फोन कर पैसे मांगे तो धर्मेंद्र, बबीता, नेहा और किशन मसूरी से दून आ धमके। आरोपियों ने लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर दिया। हमले में शीला के पति की छाती की हड्डी फ्रेक्चर हुई। बेटे राजू क...