अयोध्या, अप्रैल 24 -- अयोध्या, संवाददाता। शहर में नकली रिफाइन्ड सोया ऑयल की बड़ी खेप पकड़ी गयी है। रिफाइन्ड बनाने वाली कम्पनी से अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ पुलिस की टीम ने बुधवार की देर रात शहर की दो दुकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 3058 पैकेट रिफाइन्ड नकली पाए गये। जिसमें वजीरगंज स्थित एक प्रतिष्ठान में 2980 पैकेट नकली रिफाइन्ड मिला है। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर में नकली रिफाइन्ड बेचने का कारोबार काफी दिनों से चल रहा था। एक चर्चित रिफाइन्ड कम्पनी की तरह के पैकेट में नकली रिफाइन्ड इस तरह से बेचा जा रहा था कि ग्राहकों को इसका पता तक नहीं चल रहा था। रिफाइन्ड कम्पनी के कार्यालय को जब इसकी सूचना मिली तो कम्पनी द्वारा अधिकृत दूसरी कम्पनी को जिले में नकली सामान की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद निगरानी कर...