रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देश पर बुधवार को मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण-पत्र वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह में तीन हजार से अधिक अधिसूचित आंदोलनकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने विशिष्ट आंदोलनकारियों को सांकेतिक रूप से प्रमाण-पत्र सौंपकर राज्य सरकार की ओर से सम्मान और आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी हमारे राज्य निर्माण की आधारशिला हैं। उनका संघर्ष और योगदान सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश अनुसार जिला प्रशासन आंदोलनकारियों की सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.