मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में लगभग तीन हजार छात्रों को फिर से इंटर्नशिप करने का मौका दिया जाएगा। इन छात्रों ने स्नातक पांचवें सेमेस्टर सत्र 2023-27 में इंटर्नशिप नहीं की थी। इन छात्रों के कॉलेजों ने परीक्षा विभाग से छात्रों को दोबारा मौका देने का अनुरोध किया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार का कहना है कि जिन छात्रों की इंटर्नशिप किसी कारण से छूट गयी है, उन्हें दोबारा मौका देने पर विचार किया जा रहा है।

छठे सेमेस्टर की परीक्षा बीआरएबीयू सूत्रों के अनुसार छठे सेमेस्टर की परीक्षा के बाद इन छात्रों को इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा। स्नातक के नियम के अनुसार जब तक छात्र इंटर्नशिप पूरा नहीं करेंगे तब तक उन्हें डिग्री नहीं मिलेगी। लोकभवन ने छात्रों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य किया है। पांचवें सेमेस्टर मे...