मोतिहारी, फरवरी 24 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक किसानों के फॉर्मर रजिस्ट्री की रफ्तार धीमी पड़ गई है। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से तीसरे चरण की समाप्ति के बाद फॉर्मर रजिस्ट्री धीमी गति से चल रही है। पहले पीएमके लाभुकों के फॉर्मर रजिस्ट्री का आंकड़ा प्रतिदिन 3 से 4 हजार पहुंच जा रहा था। अब घटकर यह डाटा प्रतिदिन 300 से 400 पर पहुंच गया है। किसान फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए तो आ रहे हैं लेकिन हड़ताल पर राजस्व कर्मचारी के चले जाने से यह अभियान मंद पड़ गया है। पीएमके लाभुकों की मात्र 15.4 प्रतिशत हुई है फॉर्मर रजिस्ट्री : जिले में 4 लाख 99 हजार 704 पीएमके लाभुक हैं। इसमें मात्र 77 हजार 115 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री हो सकी है, जो कुल लाभुक की तुलना में 15.4 प्रतिशत है। जबकि नन पीएमक...