चंदौली, जनवरी 24 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में सीतापोखरी बाजार स्थित मोती वीर बाबा मंदिर के पास शुक्रवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित कई जनपदों के पहलवानों ने अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल का शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज काका ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। इस अवसर पर कुश्ती प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां हुए दंगल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान तीन हजार की इनामी कुश्ती गोपी यादव (सिधौना) और रोशन (बीएलडब्ल्यू) के बीच हुई, जो काफी रोचक रही। इसके अतिरिक्त, रोशन और शुभम बिलवानी, तथा शिवानंद (बीएलडब्ल्यू) और विकास (बजरंग नगर) के बीच की कुश्तियां भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने ...