नई दिल्ली, जुलाई 24 -- केंद्र सरकार ने भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन (भव्य-रसायन) को मंजूरी दी है। शुक्रवार को संपन्न हुई केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में देश के अंदर तीन बड़े रसायन पार्कों की स्थापना के लिए 3030 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई। योजना के जरिए भारत को रसायन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्रीमंडल की बैठक में लिए गए फैसले को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि योजना के जरिए तीन हजार करोड़ रुपये साझा अवसंरचना एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास पर खर्च किए जाएंगे। बाकी के 30 करोड़ रुपये प्रशासनिक व्यय के लिए निर्धारित हैं। योजना चालू वित्त वर्ष से शुरू होकर 2030-31 तक (पांच वर्षों) लागू रहेगी। सरकार का मानना है कि योजना के तहत दो हजार एकड़ क्षेत्र में स्थापित होने वाले एक रसायन पार्क म...