मऊ, अप्रैल 2 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। वर्षों से जर्जर पड़ी सड़कों को लेकर ग्रामीणों के विरोध और आंदोलन की चेतावनी का असर दिखा। शासन ने संज्ञान लेते हुए बीते 31 मार्च की देर रात क्षेत्र की तीनों प्रमुख सड़कों के विशेष मरम्मत निर्माण कार्य को स्वीकृति दे दी। जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। तहसील क्षेत्र के भैरोपुर दुर्गा मंदिर से सिसवा होते हुए नुरूल्लाहपुर देवरिया बॉर्डर तक करीब 12 किलोमीटर, भैरोपुर से कचिला-बखरिया होते हुए राजीव चौक तक लगभग चार किलोमीटर तथा सुग्गीचौड़ी खाकी बाबा की कुटी से धर्मपुर होते हुए मोहनसेतु तक करीब 14 किलोमीटर लंबी सड़कें लंबे समय से जर्जर स्थिति में थीं। ये सड़कें लगभग 50 हजार की आबादी के लिए जीवन रेखा मानी जाती हैं। सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। गड्ढों में केवल गिट्टी डालकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.