लखीमपुरखीरी, जून 18 -- नियमों को दर किनार कर सवारियां भरकर फर्राटा भर रही स्लीपर बसों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाइ लगातार चल रही है। एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने चेकिंग अभियान के दौरान तीन स्लीपर बसों को सीज कर दिया। यह बसें दूसरे राज्यों वहीं पांच बसों का चालान किया है। इसके अलावा कई अन्य वाहनों को बंद कराया गया है। एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्लीपर बसों को रुकवाकर जांच की गई। नियमों को दर किनार करने पर तीन स्लीपर बसों को बंद कराया गया। वहीं पांच बसों का चालन किया गया है। इसके अलावा मिट्टी लेकर जा रहे तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया गया। यह भी पढ़ें- नियम तोड़ रहीं 15 निजी बसें जब्त इसके अलावा पांच अन्य वाहनों को बंद कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...