प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज और सूबेदारगंज से मुंबई व उधना के बीच चल रहीं तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने का फैसला लिया है। अब इन ट्रेनों का संचालन 'अमृत भारत एक्सप्रेस' के रूप में होगा। नियमित होने के बाद यात्रियों को इन शहरों के बीच सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा का स्थायी विकल्प मिलेगा। ट्रेनों में आधुनिक सुविधाओं से लैस 22-22 कोच लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- इटावा जंक्शन पर रहेगा प्रयागराज-उधना अमृत भारत ट्रेन का स्टॉपेजप्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस (20436/20435) प्रयागराज से 21 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 अगस्त से प्रत्येक शनिवार चलेगी। प्रयागराज...