कुशीनगर, अगस्त 8 -- कुशीनगर। अमवा खास तटबंध पर बड़ी गंडक नदी का दबाव बढ़ने लगा है। नदी के डिस्चार्ज में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए बाढ़ खंड विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। तटबंध के तीन संवेदनशील स्परों पर नदी की तेज धारा का दबाव देखा जा रहा है। स्थिति पर नजर रखने के लिए अभियंताओं की टीम तटबंध पर ही कैंप कर रही है।करीब 10.5 किलोमीटर लंबे अमवा खास तटबंध के किलोमीटर 7, 7.5 और 8.6 पर बने स्परों पर नदी का दबाव बढ़ रहा है। वाल्मीकिनगर बैराज से नदी का डिस्चार्ज 1.80 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया। डिस्चार्ज में हो रही बढ़ोतरी और कमी का असर सीधे तौर पर नदी की धारा और तटबंध पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: गौड़ाबौराम:बाढ़ अवधि में मुस्तैद रहें अधिकारी किलोमीटर 7 और 7.5 के संवेदनशील हिस्सों पर इसी वर्ष करीब पांच करोड़ रुपये की लागत ...