धनबाद, जुलाई 8 -- बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बुधवार को सीआईएसएफ और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अलग-अलग स्थानों पर हुई छापेमारी में कुल करीब 62 टन अवैध कोयला जब्त किया गया, जिसे संबंधित बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया। कतरास स्थित बीसीसीएल एरिया-3 की सालानपुर परियोजना में सीआईएसएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरानी बिल्डिंग के समीप छापेमारी कर लगभग 19 टन कोयला बरामद किया। बताया गया कि कोयले को काको लालचक जंगल में संचालित अवैध डिपो के जरिए बाहर भेजने की तैयारी थी। वहीं, जमुनिया परियोजना माइंस हाईवाल के समीप क्षेत्रीय सीआईएसएफ और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जंगल में छिपाकर रखे गए करीब 30 टन अवैध कोयले को जब्त किया। इधर सिजुआ में कतरास क्लब के समीप सीआईएसएफ की टीम ने छापेमारी कर लगभग ...