नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी 36 वर्षीय सोनू के पास से चोरी की तीन स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पांच फरवरी को द्वारका साउथ थाना पुलिस को द्वारका सेक्टर-11 से एक स्कूटी चोरी होने की शिकायत मिली। एसएचओ राजेश कुमार साह की टीम ने ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इससे आरोपी की पहचान हो गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया। दो नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार नई दिल्ली। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने कॉपर वायर, एलपीजी गैस फिटिंग के उपकरण और ब्रास वाल्व चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी रोहित उर्फ टमाटर के पास से नौ किलो कॉपर वायर, कॉपर व पीतल के 229 पीस और ए...