आजमगढ़, अप्रैल 20 -- आजमगढ़, सवाददाता। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान को स्कूल प्रबंधन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। स्कूल संचालक वाहनों की फिटनेस से संबंधित शपथपत्र देने में आनाकानी कर रहे हैं। परिवहन विभाग ने सभी निजी विद्यालयों को संचालित वाहनों-बस, वैन और अन्य परिवहन साधनों-का विवरण अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार, जिले में तीन सौ से अधिक विद्यालयों में बच्चों के आवागमन के लिए वाहनों का संचालन हो रहा है, लेकिन अब तक केवल 43 विद्यालयों ने ही अपने वाहनों और चालकों से संबंधित शपथपत्र पोर्टल पर अपलोड किया है। यह भी पढ़ें- 00 हिन्दुस्तान पड़ताल 00 इतनी बड़ी संख्या में विद्यालयों द्वारा प्रमाणपत्र न देना चिंता का विषय माना जा रहा है। विभाग ने स्प...